एलईडी बोर्ड पर दिखेंगे पेंडिंग चालान वालों के गाड़ी नंबर
जयपुर में पेंडिंग चालान एलईडी बिलबोर्ड पर दिखाए जाएंगे। बार-बार नियम तोडऩे वालों की नंबर प्लेट भी शो की जाएगी। ट्रैफिक नियमों की पालना बढ़ाने के लिए डिजिटल रोड सेफ्टी सिस्टम अब जयपुर में स्टार्ट होने जा रहा है। यह व्यवस्था पहले बेंगलुरु और गुडग़ांव में चलाई गई थी। अब इसे जयपुर में लागू किया जाएगा।
डीसीपी सुमित मेहरड़ा ने बताया- ट्रैफिक पुलिस ने क्रैश फ्री इंडिया और ईवा भारत के साथ एमओयू किया है। जयपुर में डिजिटल रोड सेफ्टी सिस्टम स्टार्ट किया जाएगा। नए सिस्टम के जरिए वाहन चालकों को उनके पेंडिंग चालान, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, इंशोरेंस रिन्यूवल सहित अन्य जरूरी जानकारियों रीयल टाइम में दिखाई जाएंगी।

No comments