राजस्थान के शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश, सरकारी स्कूल के शिक्षकों को मिला नया काम
राजस्थान में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अधिक से अधिक बच्चों को स्कूलों से जोडऩे के उद्देश्य से शिक्षा विभाग 25 मार्च से प्रवेशोत्सव सघन अभियान शुरू करेगा। राजस्थान के सरकारी विद्यालयों में इस बार चार चरणों में प्रवेशोत्सव संचालित होगा। इसके लिए 27 मार्च, 6 अप्रेल, 10 अप्रेल और 15 अप्रेल को विशेष सघन सर्वे दिवस तय किए हैं। इन सर्वे दिवस में शिक्षक दल बनाकर अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर 3 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की पहचान करेंगे।

No comments