विवाहिता 10 लाख के गहने लेकर गायब
जोधपुर कमिश्नरेट के राजीव गांधी थाना इलाके में एक 25 वर्षीय विवाहिता बिना बताए घर से चली गई। घर से जाते समय वह नकदी और सोना-चांदी के गहने भी अपने साथ ले गई।
राजीव गांधी नगर थाने में महिला के पति की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी 25 वर्षीय पत्नी रात के समय बिना बताए घर से कहीं चली गई। घर से जाते समय 50 हजार रुपए और सोने-चांदी के गहने ले गई। इसमें सोने के 6 तौला और चांदी के एक किलो दौ सौ ग्राम गहने शामिल हैं।

No comments