29 मार्च से 30 दिन बंद रहेगा जोधपुर एयरपोर्ट
भारतीय वायुसेना ने जोधपुर एयरपोर्ट के रनवे की री-कारपेटिंग के लिए नोटम जारी किया है। इस नोटम के अनुसार- करीब 30 दिनों के लिए जोधपुर एयरपोर्ट पर सभी सिविल उड़ानें पूरी तरह बंद रहेंगी। जोधपुर एयरपोर्ट पर 29 मार्च की शाम 6:30 बजे से 27 अप्रैल की शाम 6:30 बजे तक नोटम लागू रहेगा।
वायुसेना के अनुसार- जोधपुर एयरपोर्ट के रनवे की आखिरी बार मरम्मत लगभग 7 साल पहले की गई थी। रनवे री-कारपेटिंग का पहला चरण मूलत: 1 मार्च से शुरू होना था, लेकिन यह कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका है। वायुसेना ने आश्वासन दिया है कि तीसरे और अंतिम चरण का कार्य मई तक पूरा कर लिया जाएगा।

No comments