श्रीनगर में पर्यटकों के लिए खुला एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में स्थित इंदिरा गांधी स्मृति ट्यूलिप उद्यान में ट्यूलिप महोत्सव–2026 का शुभारंभ किया। इसके साथ ही एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप उद्यान दर्शकों के लिए खोल दिया गया।
जबरवान पर्वतमाला की तलहटी में स्थित इस प्रसिद्ध उद्यान में इस वर्ष लगभग 18 लाख ट्यूलिप खिले हैं, जो 70 से अधिक किस्मों में हैं। इस सीढ़ीनुमा उद्यान में खिले रंग-बिरंगे फूल दर्शकों और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। ट्यूलिप महोत्सव–2026 के दौरान यहां हजारों दर्शकों और पर्यटकों के आने की संभावना जताई जा रही है।

No comments