अजमेर में आंखों के ऑपरेशन थिएटर में शॉर्ट सर्किट: 30 से ज्यादा ऑपरेशन टाले
अजमेर संभाग के सबसे बड़े जेएलएन अस्पताल में मंगलवार सुबह आंखों के ऑपरेशन थिएटर रूम में शॉर्ट सर्किट हो गया। जिसके चलते पूरे कमरे में धुआं-धुआं हो गया।
फ्लोर पर धुंआ बढऩे और बदबू से हड़कंप मच गया। तुरंत स्टाफ ने फ्लोर पर मौजूद मरीजों,कर्मचारियों और स्टाफ को वहां से खाली करवाया। सूचना पर अस्पताल अधीक्षक अरविंद खरे और उपाधीक्षक अमित यादव सहित अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। ऑपरेशन थिएटर में हुए शॉर्ट सर्किट को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने 30 से ज्यादा ऑपरेशन टाल दिए हैं।

No comments