Breaking News

निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर,36 बच्चे घायल| SBT News | Rajasthan News


About This Video: सीकर जिले में बड़ा हादसा सामने आया है, जहां दादिया थाना क्षेत्र में प्राइवेट स्कूल की दो बसों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक बस सड़क किनारे पलट गई, जिससे करीब 36 बच्चे घायल हो गए। घटना दुर्गापुरा नाड़ी जोहड़ी के पास हुई, जब वृंदा वैली स्कूल की दोनों बसें बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान मुख्य सड़क के पास दोनों बसें आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्चों को तुरंत पिपराली सरकारी अस्पताल और सीकर के एसके हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 👍 Like 🔁 Share 📌 Subscribe 🔔 Press Bell Icon #Sikar #SchoolBusAccident #RajasthanNews #BreakingNews #AccidentNews #IndiaNews #LatestNews #RoadAccident #SikarNews #SchoolBusCrash

No comments