जयपुर से खाटूश्यामजी सफर होगा आसान
जयपुर-रींगस मार्ग को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस महत्वपूर्ण हाईवे को चार लेन से बढ़ाकर छह लेन करने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए डीपीआर तैयार कराने के आदेश जारी कर दिए गए हैं.जयपुर से रींगस तक जाने वाला यह मार्ग पिछले कई वर्षों से बढ़ते ट्रैफिक दबाव का सामना कर रहा है. खासतौर पर खाटूश्यामजी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. फाल्गुन मेले और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान इस मार्ग पर भारी भीड़ रहती है, जिससे कई बार लंबा जाम लग जाता है. ऐसे में पहले चरण में इस रोड को छह लेन में विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया है.

No comments