हिमाचल के मनाली में फ्रेश-स्नोफॉल:खुशी में भरमौर में नाटी
हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में ताजा बर्फबारी हुई। मनाली शहर में 2 इंच, मनाली की ऊंचे पहाड़ों पर 5, अटल टनल रोहतांग में 8, रोहतांग दर्रा और शिंकुला में डेढ़ फीट से ज्यादा फ्रेश स्नोफॉल हुआ। बर्फबारी के बाद पहाड़ों पर सड़कें जोखिमभरी हो गई है।
बर्फ जमने के बाद गाडिय़ां फिसलने से हादसे हो रहे हैं। इसे देखते हुए टूरिस्ट समेत लोकल लोगों को सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है। पहाड़ों पर इससे मार्च में जनवरी जैसी ठंड लौट आई है।

No comments