Breaking News

युद्ध का असर : श्रीगंगानगर में दिखने लगा एलपीजी संकट


ईरान व अमरीका युद्ध का असर अब श्रीगंगानगर में भी दिखाई देने लगा है। केन्द्र सरकार के आदेश पर गैस कंपनियों ने घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडर बुकिंग का नियम बदल दिया है। नए नियम के अनुसार अब उपभोक्ता सिलेंडर की डिलीवरी लेने के 25 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक करवा सकेंगे। पहले इस तरह की कोई बाध्यता नहीं थी और उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार कभी भी बुकिंग करा सकते थे। 
गैस एजेंसियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और आपूर्ति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए उपलब्धता को संतुलित रखा जा सके। नए आदेश के बाद उपभोक्ताओं को तय अवधि का इंतजार करना होगा, जिससे लोगों को गैस के उपयोग में सावधानी बरतनी पड़ेगी।

No comments