निर्माणाधीन मकानों से कॉपर तार व लोहे का सामान चोरी
हनुमानगढ़ जंक्शन में सिविल लाइन क्षेत्र में निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाकर कॉपर तार और निर्माण सामग्री चोरी करने की दो घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने दोनों घटनाओं का संयुक्त रूप से मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार तेजस्वीपाल मेहरड़ा निवासी एफ-136 सिविल लाइन और मुकेश कुमार निवासी जी-149 सिविल लाइन ने संयुक्त रिपोर्ट दी है कि उनके मकानों का निर्माण कार्य चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार 4 मार्च की रात अज्ञात व्यक्ति तेजस्वीपाल के निर्माणाधीन मकान में घुसकर करीब 1000 मीटर कॉपर तार, तांबे की दो दूंटी, तीन नग बाल और कॉपर वायर के पांच बंद डिब्बे चोरी कर ले गए।

No comments