Breaking News

खेत में लगा बिजली ट्रांसफार्मर चोरी


हनुमानगढ़ के टिब्बी पुलिस थाना क्षेत्र के चक 6 जीजीआर में स्थित महराणों की ढाणी के पास खेत में लगा बिजली ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। पुलिस के अनुसार जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कनिष्ठ अभियंता इरफान अली ने रिपोर्ट दी कि उपखंड महराणों की ढाणी के पास लगा 5 केवीए सिंगल फेस ट्रांसफार्मर को रात के समय अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। ट्रांसफार्मर की कीमत करीब 49,251 रुपये है। मुकदमे की जांच उपनिरीक्षक वेदप्रकाश को सौंपी है। 

No comments