रात के अंधेरे में बाड़े से
हनुमानगढ़ के भादरा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव डूंगराना में एक बाड़े में बंद भेड़े चोरी हो गई। अज्ञात लोगों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने भेड़ पालन करने वाले युवक की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव डूंगराना निवासी 32 वर्षीय जसवंत पुत्र इन्द्राज राम ने रिपोर्ट में बताया कि वह भेड़ पालन का कार्य करता है। 7 मार्च की रात करीब 12 बजे अज्ञात व्यक्ति उसके बाड़े से लगभग 15 भेड़ चोरी कर ले गए। उसने अपने स्तर पर आसपास तलाश की, लेकिन भेड़ों का कोई सुराग नहीं मिला।

No comments