Breaking News

स्कूटी सवार महिला डॉक्टर की चैन लूटी


श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में मीरा चौक से चहल मार्ग पर मरूधरा ग्रामीण बैंक के निकट स्कूटी सवार महिला डॉक्टर के गले में पहनी सोने की चैन लूट ली गई। डॉक्टर ने स्कूटी से काफी दूर तक झपटमार का पीछा भी किया, लेकिन वह गलियों में ओझिल हो गया। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जांच अधिकारी हवलदार विकास गोदारा ने बताया कि घटना की शिकार डॉक्टर स्मृति अरोड़ा निवासी हाउसिंग बोर्ड ने रिपोर्ट दी कि वह मीरा चौक से चहल चौक मार्ग पर स्कूटी से जा रही थी। बैंक के निकट पीछे से आये स्कूटी सवार ने उसे रोक लिया और बातचीत करने लगा। इसी दौरान उसने झपटा मार कर गले से सोने की चैन तोड़ ली और फरार हो गया। 

No comments