श्रीगंगानगर की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की दो महिला कांस्टेबल जयपुर में सम्मानित
श्रीगंगानगर शहर में महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर श्रीगंगानगर की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला कांस्टेबल संतोषी मीणा एवं कांस्टेबल प्रियंका को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर राहटकर एवं राजस्थान पुलिस के डीजीपी राजीव शर्मा ने प्रदान किया।
यह सम्मान एसपी डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में एएसपी नीलम चौधरी के निर्देशन तथा सीआई सीर कौर के सुपरविजन में किए जा रहे महिला सुरक्षा संबंधी कार्यों का परिणाम है। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के प्रभारी सुखदेव सिंह अपनी टीम के साथ लगातार स्कूल, कॉलेज, पार्क एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त व निगरानी कर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

No comments