श्वान नियंत्रण अभियान : पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल से मिले महेश पेड़ीवाल
श्रीगंगानगर शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या के समाधान को लेकर चल रहे श्वान नियंत्रण अभियान के तहत डॉग नियंत्रण समिति के संयोजक महेश पेड़ीवाल ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल से मुलाकात की। इस दौरान शहर में कुत्तों के आतंक और उसके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
पेड़ीवाल ने बताया कि शहर में आवारा कुत्तों से आम नागरिक, व्यापारी वर्ग और प्रशासन सभी परेशान हैं। इस समस्या को लेकर विधायक जयदीप बिहाणी की पहल पर डॉग नियंत्रण समिति का गठन किया गया है, जो लगातार समाधान के प्रयास कर रही है।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वे जोधपुर जाकर जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत बिश्नोई से भी मिल चुके हैं तथा जोधपुर नगर निगम द्वारा संचालित श्वानशाला का अवलोकन भी किया है।

No comments