Breaking News

जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में एडीएम ने दिए आवश्यक निर्देश


श्रीगंगानगर जिला स्तरीय समीक्षा/सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर सुभाष कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान एडीएम ने बैंक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
पंजाब नैशनल बैैंक आरसेटी की जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की वित्तीय वर्ष 2025-26 की तृतीय त्रेमासिक बैठक एवं दिसम्बर 2025 से ेपूर्व में 50 प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। सत्र 2026-26 में हुए प्रशिक्षण कार्यक्रमों, आरसेटी द्वारा प्रशिक्षित बीपीएल प्रशिक्षणार्थियों के क्लेम, आरसेटी से प्रशिक्षित जरूरतमंद पात्र आवेदकों के ऋण आवेदन पत्रों के शीघ्र निस्तारण एवं एसडीआर की रिपोर्ट पर चर्चा की गई।

No comments