गर्मी का मौसम शुरू होते ही नींबू हुआ महंगा
फल-सब्जी मण्डी श्रीगंगानगर की थोक सब्जी मंडी में मंगलवार को नींबू के दामों में जबर्दस्त इजाफा देखने को मिलना। गर्मी का मौसम शुरू होते ही नींबू महंगा हो रहा है। आज मंडी में थोक रेट पर नींबू के दाम 140 से 150 रुपए के बीच रहे। नींबू के भाव बढऩे से गर्मी के चलते नींबू-शिकंजी पीने वाले लोगों को अब कम मात्रा में नींबू खरीदना पड़ रहा है।
वहीं बारीक हरी मिर्ची भी महंगी बिकी। आज बारीक हरी मिर्ची के दाम 80 से 90 रुपए के बीच रहे। टमाटर भी धीरे-धीरे महंगा हो रहा है।

No comments