सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात चोरी
हनुमानगढ़ के रावतसर कस्बे की सूडा कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान से अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिये। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 27 सूडा कॉलोनी निवासी चन्द्र प्रकाश पुत्र अमरसिंह जाट ने रिपोर्ट दी कि वह 7 मार्च की शाम करीब 4 बजे अपना मकान बंद कर कहीं गया हुआ था। 9 मार्च की सुबह करीब 10:30 बजे घर लौटा तो मकान के ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोर घर में रखी अलमारी और सन्दूक के लॉकर्स तोड़कर सोने के आभूषण, जिनमें गलमरी, मंगलसूत्र, चैन, गले की कड़ी, हाथ का कड़ा, सोने की अंगूठी तथा चांदी की पायजेब और नेवरी चोरी कर ले गए।

No comments