Breaking News

सूरतगढ़ ट्रक यूनियन विवाद : नई धानमंडी गेट को ताला लगा धरने पर बैठे व्यापारी


श्रीगंगानगर में सूरतगढ़ की नई धानमंडी के व्यापारियों ने मंगलवार सुबह नई धानमंडी के गेट पर अनिश्चितकाल के लिए ताला लगा दिया है। व्यापारियों ने यह तालाबंदी ट्रक यूनियन की ओर से मनमाना किराया वसूलने के विरोध और  ट्रक यूनियन का संचालन बंद करवाने की मांग को लेकर की है।  
व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सोनी ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह 10 बजे व्यापारी नई धानमंडी के गेट पर पहुंचे और मांगों को लेकर धानमंडी गेट पर अनिश्चितकाल के लिए ताला लगा दिया है।  करीब 11 बजे गेट के पास टैंट लगाकर धरना भी शुरू कर दिया। सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों की चाबियां धरना स्थल पर रख दी हैं। अब ये चाबियां दोपहर बाद सूूरतगढ़ एडीएम दीनानाथ बबल को सौंपी जाएंगी। व्यापारियों का कहना है कि जब तक प्रशासन उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं करता तब तक उनके प्रतिष्ठान और धानमंडी बंद रखी जाएगी। 

No comments