Breaking News

श्रीगंगानगर में पासपोर्ट ऑफिस को मिली धमकी


श्रीगंगानगर में भी पासपोर्ट कार्यालय को धमकी दी गई है। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी पृथ्वीपाल सिंह व सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि पूरे राजस्थान में पासपोर्ट ऑफिसों को धमकी मिली है। ऐसे में राजस्थान भर में पुलिस अल्र्ट मोड पर है।
पुलिस अधिकारियों ने डाकघर परिसर में स्थित पासपोर्ट कार्यालय को खाली करवा दिया है। लोगों के भीतर प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। बम निरोधक दस्ता मौके पर जांच पड़ताल कर रहा है। अज्ञात लोगों ने ई-मेल के जरिए कार्यालय को धमकी दी थी। कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

No comments