धौलपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 7 महिलाएं घायल
धौलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में उसमें सवार 7 महिलाएं घायल हो गईं। यह घटना भूरा खेड़ा गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में महिलाओं सहित करीब 10 लोग सवार थे। ये सभी सरसों की कटाई का काम कर मजदूरी के बाद अपने गांव मसूदपुर लौट रहे थे।
भूरा खेड़ा गांव के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ट्रॉली में बैठी महिलाएं घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायल महिलाओं को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।

No comments