बुजुर्ग महिला के गले से 3 सोने के हार तोड़े:बस में चढ़ते वक्त हुई वारदात, कपड़े खरीदने गई थी महिला
सीकर के लोसल थाना इलाके में बस में चढ़ते वक्त बुजुर्ग महिला के गले से सोने के हार तोडऩे का मामला सामने आया है। महिला को बस में बैठने के बाद इसका पता चला। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
मौलासर गांव की रहने वाली 70 साल की बुजुर्ग महिला पतासी देवी ने अपने बेटे बजरंग के साथ आकर लोसल पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि वह कपड़े खरीदने के लिए लोसल आई थी। इस दौरान वहां पर काफी ज्यादा भीड़ थी। इसी दौरान किसी ने बुजुर्ग महिला के गले से तीन सोने के हार तोड़ लिए।

No comments