Breaking News

अजमेर नर्सिंग कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन


एसएमएस में हुए अग्निकांड के बाद चार नर्सिंग ऑफिसर को निलंबित करने के मामले में अजमेर जेएलएन अस्पताल के नर्सिंग कर्मचारियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने 2 घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन करते हुए इमरजेंसी के बाहर नारेबाजी की गई।
नर्सिंग स्टाफ ने बाद में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन देते हुए निलंबित किए गए नर्सिंग ऑफिसर को जल्द बहाल करने की मांग की है। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

No comments