Breaking News

एमपी से लाई गई बाघिन को खुले जंगल में छोड़ा


कोटा के मुकंदरा टाइगर रिजर्व में मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लाई गई बाघिन को खुले जंगल में छोड़ दिया गया है। बाघिन देर रात झामरा वैली स्थित एक हेक्टेयर के सॉफ्ट एनक्लोजर से निकलकर मुकंदरा के खुले जंगल में चली गई। इस इलाके में नर बाघ एमटी-5 की आवाजाही रहती है। उम्मीद है कि बाघिन नर बाघ एमटी-5 के साथ जोड़ी बनाएगी। विभाग द्वारा 24 घंटे निगरानी के जरिए उसकी निगरानी की जा रही थी। 

No comments