शीतलाष्टमी पर मंदिरों में लगी कतार:महिलाओं ने सुख समृद्धि के लिए ठंडे पकवानों का लगाया भोग
हिंदू संस्कृति के अनुसार अब ठंडी भोजन पर रोक लग जाएगी। परपंरा के अनुसार गर्मी बढऩे के साथ ही शीतला अष्टमी के बाद ठंडे भोजन का सेवन नहीं किया जाता है। इसी के चलते आज शीतला अष्टमी पर सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को शीतला अष्टमी की पूजा की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने शीतला माता मंदिर पहुंचकर माता की पूजा-अर्चना की। जिसके बाद ठंडे पकवानों का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

No comments