तेज रफ्तार डबल डेकर बस पलटने से 24 श्रमिक घायल
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में देर रात तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे में बस में सवार 24 से अधिक श्रमिक घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार डबल डेकर बस गुरुग्राम से करीब 50 मजदूरों को लेकर लखीमपुर जा रही थी। जब बस पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के कैच गांव के पास हाईवे पर पहुंची, तभी अचानक चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस पलटते ही उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग बस के अंदर ही फंस गए।

No comments