Breaking News

वॉट्सएप हैक कर ठगे 76 लाख रुपये


सोनीपत में थाना साइबर पुलिस ने कुंडली स्थित एडसन इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अधिकारी का वाट्सएप हैक कर अकाउंटेंट को भुगतान का मैसेज भेजकर 76 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस ने दिल्ली से दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के शाहदरा के रमेश और जामा मस्जिद क्षेत्र का शबान है। पुलिस ने बैंक खातों में 43 लाख रुपये फ्रीज करवाए हैं। वहीं, आरोपितों के पास से दो मोबाइल फोन और 4200 रुपये बरामद किए है। पुलिस ने आरोपितों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

No comments