राजस्थान में एलपीजी संकट! - 10 बॉटलिंग प्लांट में सिर्फ इतना बचा स्टॉक
राजस्थान के 1 करोड़ 65 लाख एलपीजी उपभोक्ताओं के सामने आगामी दिनों में गैस संकट खड़ा होने की आशंका है। जयपुर समेत विभिन्न जिलों के 10 बॉटलिंग प्लांट्स में अब घरेलू गैस का केवल 2 से 3 दिन का ही स्टॉक बचा है। दूसरी तरफ गैस कंपनियों ने इस संकट पर चुप्पी साध ली है।
वितरकों ने दबी जुबां में कहा कि सोमवार को ही पता चलेगा कि मांग के अनुरूप कितनी सप्लाई मिलती है। फिलहाल 25 दिन बाद की सिलेंडर बुकिंग का अंबार लगा हुआ है और संशय बना हुआ है कि उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिल पाएगा या नहीं।

No comments