Breaking News

8 दिन बाद शारजाह फ्लाइट शुरू - जयपुर एयरपोर्ट से यात्रियों को मिली राहत


ईरान-इजरायल युद्ध के कारण प्रभावित उड़ान सेवाओं के बीच जयपुर एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। करीब 8 दिन बाद शारजाह के लिए फ्लाइट का संचालन फिर से शुरू हुआ है। एयर अरबिया की फ्लाइट सोमवार सुबह शारजाह से जयपुर पहुंची। यह फ्लाइट सुबह करीब 4:40 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुई। फ्लाइट के जयपुर पहुंचने के बाद निर्धारित समयानुसार इसे सुबह 5:45 बजे शारजाह के लिए रवाना किया गया। इस विमान से शारजाह से 180 से अधिक यात्री जयपुर पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय हालात के चलते पिछले कई दिनों से खाड़ी देशों की फ्लाइट्स प्रभावित हो रही थीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। 

No comments