Breaking News

दो पत्नियों का शौक पूरा करने के लिए बना लुटेरा


बांसवाड़ा जिले की आंबापुरा थाना पुलिस ने राह चलती महिला से सोने का टिक्का झपटने की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से सोने का टिक्का बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये है. वारदात में प्रयोग की गई बाइक भी पुलिस ने आरोपी से जब्त कर ली है.
थानाधिकारी निर्भय सिंह राणावत ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल कर ली. उसने बताया कि उसकी दो पत्नियां हैं, उनके शौक और खर्चे बहुत महंगे हैं. उनके खर्चे और शौक पूरे करने के लिए पैसों की जरूरत थी, इसलिए उसने लूट की वारदात को अंजाम दिया. 

No comments