इतिहास में पहली बार 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं का रिजल्ट इसी महीने घोषित किया जाएगा। 20 मार्च से पहले रिजल्ट जारी करने की तैयारी है।
अगर ऐसा होता है तो पहली बार होगा कि 10वीं का रिजल्ट 12वीं के रिजल्ट से पहले जारी होगा। मार्च में रिजल्ट आना भी बोर्ड इतिहास में पहली बार होगा। राज्य सरकार की ओर से एक अप्रैल से नया सत्र शुरू करने के निर्देश हैं। ऐसे में बोर्ड प्रशासन ने 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी है। 12वीं आट्?र्स, साइंस व कॉमर्स का भी रिजल्ट इसी माह में जारी हो सकता है।

No comments