फरवरी में बारिश की कमी ने तोड़ा 66 सालों का रिकॉर्ड
उत्तर भारत में आज भी शुष्क मौसम का दौर जारी रहने वाला है. फिलहाल यहां बारिश के कोई आसार नहीं हैं. मैदानी इलाकों में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली मौजूद नहीं है. हालांकि पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश देखी जा सकती है. आइये जानते हैं देशभर के मौसम का हाल.
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, इस सप्ताह उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर कोई सक्रिय मौसम प्रणाली मौजूद नहीं है.
फरवरी 2026 ने 1960 के बाद सबसे कम बारिश का रिकॉर्ड बनाया. इस साल फरवरी में केवल 4.2 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि सामान्य औसत 22.7 मिमी है. इससे पहले 1960 में फरवरी के दौरान मात्र 2.7 मिमी बारिश हुई थी.

No comments