राजस्थान एसओजी ने हरियाणा से दबोचा डमी कैंडिडेट
राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जीवाड़े का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राज्य की सबसे प्रतिष्ठित भर्ती परीक्षाओं में शामिल सहायक अभियंता भर्ती में डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा देने वाले 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी न केवल दूसरों की जगह परीक्षा देता था, बल्कि ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए बाहर से जवाब लेकर पेपर हल करने का भी जुगाड़ करता था।
एसओजी की जांच में सामने आया है कि महज 12वीं पास गुरदीप दास नाम का युवक एक संगठित तरीके से डमी परीक्षार्थी बनकर भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा करता था। हैरानी की बात यह है कि जिस परीक्षा में वह बैठा, वह राजस्थान लोक सेवा आयोग की सहायक अभियंता जैसी तकनीकी परीक्षा थी।

No comments