नागौर में हाईवे पर खौफनाक हादसा, केमिकल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग
नागौर-लाडनूं राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित डेह बायपास पर देर रात को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब केमिकल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही उसमें भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों से साफ नजर आ रही थीं। गनीमत रही कि हादसे में बाड़मेर निवासी चालक लुकमान सुरक्षित बच गया।
जानकारी के अनुसार टैंकर गुजरात के गांधीधाम से 30 टन 'एमिकेÓ केमिकल लेकर सोनीपत, हरियाणा जा रहा था। नागौर में डेह बायपास पर संतुलन बिगडऩे से पलट गया और देखते ही देखते आग का गोला बन गया।

No comments