खाटूधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पावन कामदा एकादशी के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। 'हारे का सहाराÓ कहे जाने वाले बाबा श्याम के दर्शनों के लिए देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु खाटूधाम पहुंचे।
तड़के मंगला आरती के साथ ही मंदिर के पट खुलते ही 'जय श्री श्यामÓ के जयकारों से पूरी फिजा गूंज उठी। एकादशी का विशेष महत्व होने के कारण भक्त एक रात पहले से ही कतारों में लग गए थे।

No comments