एक बार फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, कीमतों में बड़ी गिरावट
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध की भीषण आग के बीच आज भारतीय सर्राफा बाजार से चौंकाने वाली खबर आई है। आम तौर पर युद्ध के समय सुरक्षित निवेश माने जाने वाला सोना आज घरेलू बाजार में धड़ाम हो गया है। एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में करीब 1,638 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद यह 1,44,681 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।
चांदी का हाल भी कुछ ऐसा ही है, जहां 1,874 रुपये की कमजोरी के साथ भाव 2,26,080 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि जहाँ भारत में दाम गिरे हैं, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी चमक रहे हैं।

No comments