महावीर जयंती पर अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध की झांकी
भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव आज मनाया जा रहा है। महोत्सव के दिन आज सीकर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जैन स्कूल से शुरू होकर तापडिय़ा बगीची,स्टेशन रोड,जाट बाजार होते हुए वापस जैन स्कूल पहुंची। इस दौरान जैन समाज के सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।
शोभायात्रा में वर्तमान में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की भी झांकी सजाई गई। जिसमें बैलिस्टिक मिसाइल की डिजाइन भी लगाई गई। इसके अलावा विश्व में शांति के लिए यज्ञ की झांकी, इंश्योरेंस से सस्ता इलाज,पर्यावरण संरक्षण जैसी झांकियां भी शामिल रही।

No comments