Breaking News

राजस्थान के 41 शहरों में 5-6 अप्रेल को होगी एसआई भर्ती परीक्षा, कड़ी सुरक्षा में रहेंगे केंद्र


राजस्थान लोक सेवा आयोग 5 और 6 अप्रैल को होने वाली सब इंस्पेक्टर भर्ती को लेकर परीक्षा सामग्री अगले सप्ताह भेजेगा। केंद्रों के आसपास और परीक्षा के दौरान बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए राज्य के 41 शहरों में 1174 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा में 7.70 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा में दोनों दिन सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक सामान्य हिंदी और दोपहर 3 से 5 बजे तक जनरल नॉलेज एंड जनरल साइंस के प्रश्न-पत्र का आयोजन किया जाएगा। 

No comments