Breaking News

अवैध बिक्री पर बवाल, तोडफ़ोड़ के साथ बाइक में लगाई आग


जयपुर के महेश नगर थाना क्षेत्र में करतारपुर नाले के पास रविवार देर रात अवैध शराब बिक्री को लेकर जमकर हंगामा हो गया. ठेका बंद होने के बाद भी शराब बेचे जाने के आरोप में स्थानीय लोगों और ठेके से जुड़े व्यक्तियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया.
बवाल के दौरान आरोप है कि ठेका पक्ष के लोगों ने कॉलोनी में खड़ी तीन मोटरसाइकिल और एक स्कॉर्पियो में तोडफ़ोड़ कर दी. इतना ही नहीं, एक बाइक को आग के हवाले कर दिया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए.

No comments