Breaking News

6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, राजस्थान में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी


राजस्थान में 2 अप्रैल तक हीटवेव से राहत मिलेगी। राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। 
मौसम केन्द्र ने आज सोमवार को अलवर, डीग, झुंझुनूं, खैरथल तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर में अंधड़ और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। केन्द्र के अनुसार 30 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से राज्य में तेज हवा के साथ हल्की बारिश और पूर्वी राजस्थान में कुछ सीमावर्ती जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है। 31 मार्च को उत्तरी और उत्तरी-पूर्वी राजस्थान में तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 

No comments