Breaking News

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने किया बड़ा बदलाव -प्रतियोगी परीक्षाओं में डिलीट सवालों पर अब नई व्यवस्था


राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्रतियोगी परीक्षाओं में डिलीट सवालों को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब यदि किसी परीक्षा में कोई सवाल हटाया जाता है, तो उसके अंक सिर्फ उस प्रश्न के सेक्शन के प्रश्नों पर ही नहीं बल्कि अब उस प्रश्न पत्र के सभी प्रश्नों पर बराबर बांटे जाएंगे। साथ ही नेगेटिव मार्किंग के नियमों में भी राहत दी गई है। नई व्यवस्था से अभ्यर्थियों के बीच समानता बनेगी और अंक गणना की जटिलता कम होगी। नई प्रणाली से विशेष रूप से एससी, एसटी, सहरिया, टीएसपी क्षेत्र के अभ्यर्थियों, खिलाडिय़ों, पूर्व सैनिकों, तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को अधिक लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग को लेकर लंबे समय से चल रही असमंजस की स्थिति अब खत्म होने जा रही है।

No comments