Breaking News

देशभर में 1000+ धमकी के फर्जी कॉल करने वाला कर्नाटक से गिरफ्तार


देशभर के स्कूलों, सरकारी दफ्तरों और अदालतों में झूठी धमकियां देकर हड़कंप मचाने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने शातिर आरोपी को कर्नाटक के मैसूरु से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान 47 वर्षीय श्रीनिवास के रूप में की है।
श्रीनिवास पर आरोप है कि उसने डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर देशभर में कई स्कूलों, सरकारी दफ्तरों और कोर्ट में 1000 से अधिक बार फर्जी ईमेल, मैसेज और कॉल कर धमकी दी थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

No comments