Breaking News

आग से पशुपालन विभाग की 4 गाड़ियां जली


जैसलमेर जिला मुख्यालय पर स्थित पशुपालन विभाग परिसर में बीती रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि परिसर में खड़े विभाग के वाहन इसकी चपेट में आ गए। इस अग्निकांड में तीन गाडिय़ां और एक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात करीब 1 बजे की है। विभाग के परिसर से अचानक आग की लपटें उठती देख अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने वहां खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर आई 2 दमकलों ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

No comments