Breaking News

मंदिर में चोरी के पहले बाहर बैठकर बीड़ी पी,चांदी के छत्र ले गया चोर


सीकर के रामलीला मैदान के पास व्हाइट हाउस की गली में काल भैरव मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। चोर ने चोरी करने के पहले मंदिर के बाहर बैठकर बीड़ी पी। इसके बाद मंदिर का गेट सरिए से तोड़कर चांदी का छत्र चोरी किया। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
बीती रात को पुजारी गोविंद पूजा करके घर चले गए थे। आज सुबह करीब 4:15 बजे के लगभग मंदिर की तरफ आए तो देखा कि मंदिर का गेट खुला हुआ है। इसके साथ ही मंदिर में अंदर लगे चांदी के छत्र भी गायब हैं। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी।

No comments