राजस्थान में 1 अप्रैल से हो जाएंगे बड़े बदलाव, सरकार ने पूरी की तैयारी
राजस्थान में 1 अप्रेल से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ जहां हाईवे पर सफर महंगा होगा। वहीं, सरकारी अस्पतालों के समय में भी बदलाव हो जाएगा। इसके अलावा राजस्थान के स्कूलों में पहली बार नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रेल से शुरू होगा।
साथ ही गर्मी को देखते हुए सफारी के समय में भी परिवर्तन होगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। इन बदलावों का सीधा असर वाहन चालकों सहित आम लोगों पर पड़ेगा।

No comments