Breaking News

राजस्थान में मार्च के आखिरी तक जारी रहेगी बारिश:तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ी


राजस्थान में पिछले सप्ताह शुरू हुआ आंधी-बारिश का दौर मार्च के अंत तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य में 26 से 31 मार्च के बीच दो अलग-अलग ?वेदर सिस्टम की संभावना जताई है। हालांकि, आज मौसम साफ रह सकता है।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- 24 और 25 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी और उत्तरी भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है। एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 29 से 31 मार्च के दौरान सक्रिय हो सकता है, जिसके असर से राज्य के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश होने की संभावना है।

No comments