विधायक ने थाने के सामने खुले में गुजारी रात
डूंगरपुर जिले में पुलिस और जनप्रतिनिधि के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा बिछीवाड़ा थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं। यह धरना एक आदिवासी युवक के साथ कथित पुलिस मारपीट के विरोध में सोमवार दोपहर से जारी है। विधायक ने अपने समर्थकों के साथ पूरी रात खुले आसमान के नीचे गुजारी।
बिछीवाड़ा पुलिस पर एक स्थानीय आदिवासी युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद आक्रोशित विधायक गणेश घोगरा, पीडि़त युवक, उसके परिजनों और सैकड़ों समर्थकों के साथ सोमवार दोपहर बिछीवाड़ा थाने पहुंचे और वहीं पड़ाव डाल दिया।

No comments