सिलेंडर में धमाके से गिरा मकान, भाई बहन की मौके पर ही मौत
वाराणसी के लहरतारा क्षेत्र में आज मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे एक गंभीर घटना घटित हुई, जब एक घर में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट होने से मकान गिर गया। इस दुर्घटना में चार लोग मलबे में दब गए। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल ट्रामा सेंटर भेजा गया है।
मृतकों की पहचान ओम चौधरी और प्रीति चौधरी के रूप में हुई है, जो भाई-बहन थे। मृतकों की पहचान ओम कुमार चौधरी और प्रीति चौधरी के रूप में हुई है।

No comments