ईरान बोला- मुआवजा मिलने तक जंग जारी रहेगी
ईरान ने कहा है कि वह मौजूदा संघर्ष में पीछे हटने वाला नहीं है और जब तक उसे हुए नुकसान की भरपाई नहीं मिलती, तब तक जंग जारी रहेगी। ईरानी सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के वरिष्ठ सैन्य सलाहकार मोहसिन रजेई ने कहा कि ईरान की शर्तें स्पष्ट हैं, सभी आर्थिक प्रतिबंध हटाए जाएं और अमेरिका की ओर से भविष्य में किसी भी तरह की दखलंदाजी न करने की ठोस गारंटी दी जाए।
मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा कि ईरानी सेना पूरी ताकत से ऑपरेशन चला रही है और देश का नेतृत्व नए सुप्रीम लीडर के तहत मजबूती से स्थिति संभाल रहा है।

No comments